अमेरिकी सरकार इस्राईल के हाथों को खुला छोड़ना चाहती है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132996-अमेरिकी_सरकार_इस्राईल_के_हाथों_को_खुला_छोड़ना_चाहती_है
ईरान का कहना है कि अमेरिका की कार्रवाई का एक स्पष्ट कारण यह है कि अमेरिकी सरकार अपराध जारी रखने के लिए शासन के हाथों को खुला छोड़ना चाहती है।
(last modified 2024-02-05T09:32:28+00:00 )
Feb ०५, २०२४ १४:५९ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सरकार इस्राईल के हाथों को खुला छोड़ना चाहती है

ईरान का कहना है कि अमेरिका की कार्रवाई का एक स्पष्ट कारण यह है कि अमेरिकी सरकार अपराध जारी रखने के लिए शासन के हाथों को खुला छोड़ना चाहती है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी का कहना है कि सीरिया, यमन इराक़ सहित अन्य देशों पर हमला, राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने पत्रकारों के साथ साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

फ़िलिस्तीन के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि प्रतिरोधकर्ता फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को हुई मानव क्षति के बारे में जारी होने वाले नवीनतम चौंकाने वाले आंकड़े देखे हैं।

उनका कहना था कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के 122 दिनों के लगातार मानव विरोधी अपराधों के परिणाम में लगभग 7 हज़ार लोग लापता हैं और 66 हज़ार 630 लोग घायल हुए हैं।

 विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ इस्राईल के युद्ध अपराधों को रोकने के लिए गंभीरता से भूमि तैयार करेगा।

इराक़ और सीरिया पर अमेरिकी सैन्य हमलों और तनाव कम करने के समाधान के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संकट का केंद्र बिंदु, अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारों के समर्थन से फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के क्रूर युद्ध को जारी रखना है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 122 दिनों का युद्ध स्पष्ट युद्ध अपराध है, यह फिलिस्तीन में संकट का केंद्र है और इसका समाधान ज़ायोनी शासन द्वारा युद्ध अपराध और नरसंहार को समाप्त करना है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें