अमेरिका और इस्राईल के अंदर ईरान पर हमले का साहस नहीं" मुत्तकी
ईरान के पूर्व विदेशमंत्री मनूचेहर मुत्तकी ने एक साक्षात्कार में कहा कि आज ईरान अपने हितों के आधार पर अपनी विदेशनीति में पूर्णरूप से स्वाधीन है और रक्षा उद्योग में वह आत्मनिर्भर हो चुका है।
उन्होंने कहा कि शाह के शासनकाल में ईरान की विदेश नीति अस्पष्ट और पश्चिमी देशों के अनुसार थी और पश्चिमी अधिकारियों की अनुमति के बिना कोई फैसला नहीं लिया जाता था।
पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रह. 45 साल पहले निर्वासन से स्वदेश वापस आये थे और अपने साथ वह आज़ादी और स्वतंत्रता व स्वाधीनता भी लाये इस आधार पर हम हर चीज़ विशेषकर विदेश नीति में स्वाधीन हो गये हैं।
ईरान के पूर्व विदेशमंत्री ने कपिचलेशन कानून की ओर संकेत किया और कहा कि यह कानून इस बात का प्रतीक था कि शाह की सरकार पश्चिम पर निर्धर थी और पहलवी सरकार क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षक थी और अमेरिकी एवं ब्रितानी राजदूत शाही सरकार के अधिकारियों को परामर्श देते थे और खुद से उनके पास कोई अधिकार नहीं था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए