इस्राईल अपने साथ अमेरिका को भी डूबाना चाहता हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133134-इस्राईल_अपने_साथ_अमेरिका_को_भी_डूबाना_चाहता_हैः_ईरान
विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्राईल मध्यपूर्व के युद्ध के दलदल में अपने साथ अमेरिका को भी डूबाना चाहता है।
(last modified 2024-02-11T06:16:55+00:00 )
Feb १०, २०२४ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल अपने साथ अमेरिका को भी डूबाना चाहता हैः ईरान

विदेशमंत्री ने कहा है कि इस्राईल मध्यपूर्व के युद्ध के दलदल में अपने साथ अमेरिका को भी डूबाना चाहता है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान की राजधानी बैरूत पहुंचने पर कहा कि जायोनी सरकार मध्यपूर्व के युद्ध के दलदभ में अपने साथ अमेरिका को भी फसान व डूबोना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका को चाहिये कि वह नस्ली सफाया और बच्चों की हत्या करने वाली सरकार का समर्थन तुरंत बंद कर दे।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि गज्जा पर जायोनी सरकार को हमला और नर संहार करते हुए चार महीने का समय गुज़र गया परंतु आज हम देख रहे हैं कि तेलअवीव अपने घोषित लक्ष्यों में से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है। विदेशमंत्री ने कहा कि आज हम जिस चीज़ के साक्षी हैं वह ईश्वरीय मदद और कृपा है जो फिलिस्तीनी, लेबनानी और क्षेत्र के प्रतिरोध से हासिल हुई है और फिलिस्तीन और लेबनान में प्रतिरोध के नेताओं ने राजनीति के क्षेत्र में भी होशियारी व समझदारी का परिचय दिया है।

विदेशमंत्री ने कहा कि ग़ज्जा संकट के आरंभ से हमने बुलंद आवाज़ से एलान किया है कि युद्ध संकट का समाधान नहीं है और इस्राईल और  नेतनयाहू के प्रति अमेरिकी समर्थन का परिणाम निश्चित पराजय के अलावा कुछ और नहीं होगा।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने हिज्बुल्लाह, लेबनानी और फिलिस्तीनी प्रतिरोध के शहीद होने वाले जवानों पर दुरूद व सलाम भेजा और कहा कि ईरानी राष्ट्र और सरकार का निष्ठापूर्वक सलाम व दुरूद हम लेबनान की सेना, सरकार, प्रतिरोध और लोगों पर भेजते हैं। इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान प्रतिरोध और लेबनान का समर्थन जारी रहेगा।

ज्ञात रहे कि सात अक्तूबर से अक्सा तूफान आरंभ के बाद से विदेशमंत्री की यह तीसरी बैरूत यात्रा है। इस यात्रा में वे लेबनानी अधिकारियों से क्षेत्र और गज्जा पट्टी की स्थिति के बारे में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे जिसके बाद वह सीरिया और कतर की यात्रा पर भी जायेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए