राष्ट्रसंघ ने क्षेत्र में ईरान की भूमिका को बताया सार्थक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133144-राष्ट्रसंघ_ने_क्षेत्र_में_ईरान_की_भूमिका_को_बताया_सार्थक
संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि मध्यपूर्व में ईरान की भूमिका सार्थक रही है।
(last modified 2024-02-10T07:51:46+00:00 )
Feb १०, २०२४ १३:२१ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ ने क्षेत्र में ईरान की भूमिका को बताया सार्थक

संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि मध्यपूर्व में ईरान की भूमिका सार्थक रही है।

अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा पर हमले आरंभ करने और अमरीका की ओर से इन हमलों में इस्राईल का खुला समर्थन किये जाने के कारण क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली चिंताओं पर एंटोनियों गुटेरस ने प्रतिक्रिया दी है। 

इस संबन्ध में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि क्षेत्रीय परिवर्तनों के संबन्ध में इस्लामी गणतंत्र ईरान की सकारात्मक भूमिका के दृष्टिगत हम तेहरान से अनुरोध करते हैं कि वह क्षेत्र में तनाव को फैलने से रोकने के लिए अपने हर संभव प्रयास करता रहे। 

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के हमलों और उन हमलों का अमरीका की ओर से खुला समर्थन करने के बाद लेबनान, इराक़, सीरिया और यमन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं का समर्थन करते हुए इराक, सीरिया और लाल सागर में अमरीकी और ज़ायोनी ठिकानों को लक्ष्य बनाना शुरू कर दिया।  इन प्रतिरोधी गुटों ने राकेटों, मिसाइलों और ड्रोन से अमरीकी और ज़ायोनी ठिकानों पर हमले किये। 

जब से क्षेत्र में झड़पें आरंभ हुई हैं उस समय से इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से इनको समाप्त करवाने के लिए लगातार प्रयास किये गए हैं।  ईरान ने हमेशा से ही पश्चिमी एशिया में शांति की स्थापना को अपनी नीतियों को प्रमुखता दे रखी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए