आतंकवाद से मुकाबले में हम सीरिया के साथ खड़े रहेंगे" ईरान
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान लेबनान से बहरैन पहुंच गये हैं।
विदेशमंत्री ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने सीरियाई समकक्ष के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि क्षेत्र में इस्राईल की कोई भी कार्यवाही व हमला निरुत्तर नहीं रहेगा और हम आतंकवाद से मुकाबले में सीरिया के साथ हैं।
विदेशमंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लेबनान से सीरिया पहुंचे हैं जहां उन्होंने अपने सीरियाई समकक्ष फैसल मिक़दाद के बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स की और पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दिया। इसी प्रकार विदेशमंत्री ने दमिश्क में अपनी उपस्थिति और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई और कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात में क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया।
विदेशमंत्री ने कहा कि हम इस बात से संतुष्ट व आश्वस्त हैं कि दोनों देशों के नेताओं के इरादों और दोनों देशों के अधिकारियों व मंत्रियों के प्रयास से निकट भविष्य में हम विभिन्न क्षेत्रों में ध्यान योग्य सहकारिता के साक्षी होंगे।
उन्होंने कहा कि आज हम ईरानी राष्ट्रपति की ओर से सीरिया के राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा का आधिकारिक निमंत्रण पत्र लाये हैं और हम इस बात से प्रसन्न हैं कि दिन- प्रतिदिन दोनों देशों के संबंध अधिक प्रगाढ़ व मधुर हो रहे हैं और इस चीज़ का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र और दोनों देशों के लोगों पर पड़ेगा।
इसी प्रकार विदेशमंत्री ने सीरियाई सरकार और सीरियाई लोगों के प्रति अमेरिका के हालिया हमले में शहीद होने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि ईरान सीरिया में अमेरिका की गैर कानूनी उपस्थिति और उसके हमले की कड़ी भर्त्सना करता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए