अमेरिकी प्रतिबंध, ईरान के तीन व्यक्तियों और चार संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133312-अमेरिकी_प्रतिबंध_ईरान_के_तीन_व्यक्तियों_और_चार_संस्थाओं_पर_लगे_प्रतिबंध
अमेरिकी सरकार ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां जारी रखते हुए ईरान के कुछ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
(last modified 2024-02-15T04:14:28+00:00 )
Feb १५, २०२४ ०८:३२ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी प्रतिबंध, ईरान के तीन व्यक्तियों और चार संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध

अमेरिकी सरकार ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां जारी रखते हुए ईरान के कुछ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सरकार ने जटिल अमेरिकी प्रौद्योगिकी को ईरान स्थानांतरित करने के आरोप में तीन व्यक्तियों और चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

अमेरिकी वित्तमंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान में घोषणा की कि इन प्रतिबंधों में सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान द्वारा उपयोग के लिए जटिल अमेरिकी प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण से संबंधित तीन व्यक्तियों और चार संस्थाओं शामिल किया गया है।

अमेरिकी वित्तमंत्रालय ने कहा कि ईरान में इंफॉर्मेटिक्स सर्विसेज कंपनी (आईएससी), सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान से संबद्ध, यूएई में एबीएस कंपनी, यूएई में एल.एल.सी कंपनी और तुर्किए में टेड कंपनी वह संस्थाएं हैं जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अमेरिकी मंत्रालय ने इंफॉर्मेटिक्स सर्विसेज कंपनी के सीईओ सैयद अबूतालिब नजफी, इस कंपनी के एक कर्मचारी पूरिया मीरदामादी और एलएलसी के प्रमुख मोहम्मद रज़ा ख़ादेमी पर प्रतिबंध लगाया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।