ईरान ने ततारिस्तान के साथ भी ग़ज़्ज़ा का मुद्दा उठाया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133314-ईरान_ने_ततारिस्तान_के_साथ_भी_ग़ज़्ज़ा_का_मुद्दा_उठाया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का कहना है कि तेहरान, ततारिस्तान गणराज्य के साथ आर्थिक संबंधों के विस्तार के लिए तैयार है।
(last modified 2024-02-15T04:14:47+00:00 )
Feb १५, २०२४ ०८:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने ततारिस्तान के साथ भी ग़ज़्ज़ा का मुद्दा उठाया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का कहना है कि तेहरान, ततारिस्तान गणराज्य के साथ आर्थिक संबंधों के विस्तार के लिए तैयार है।

बुधवार की शाम रूसी फ़ेडरेशन के तातारिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति रूस्तम मिनिखानोव से मुलाक़ात में राष्ट्रपति ने यह बयान दिया।

आईआरएनए के मुताबिक, इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने रूसी संघ और इस्लामी दुनिया के बीच संबंधों के रणनीतिक प्रबंधन में तातारिस्तान के राष्ट्रपति की भूमिका का ज़िक्र करते हुए इस क्षेत्र में अंतरधार्मिक सहयोग और धार्मिक शिक्षा में इस क्षमता के उपयोग पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान तातारिस्तान सहित रूसी संघ के तहत सभी गणराज्यों के साथ आर्थिक संबंधों का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थिति को दुनिया पर शासन कर रहे मौजूदा अन्यायपूर्ण ढांचे का प्रतीक और दर्पण क़रार दिया और कहा कि ग़ज़्ज़ा में हो रहे नरसंहार और मानवता के ख़िलाफ अपराधों ने मौजूदा अन्यायपूर्ण ढांचे को एक न्यायपूर्ण प्रणाली में बदलने के लिए सहयोग को आवश्यक बना दिया है।

इस मुलाक़ात में रूसी संघ के तातिरस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति रुस्तम मिनिखानोव ने क्षेत्रीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने पर ईरान के राष्ट्रपति के ध्यान के लिए आभार व्यक्त किया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।