आरश गैस फ़ील्ड का मुद्दा, वार्ता द्वारा हल किया जाए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133316-आरश_गैस_फ़ील्ड_का_मुद्दा_वार्ता_द्वारा_हल_किया_जाए
ईरान का कहना है कि आरश गैस फ़ील्ड के मुद्दे को वार्ता द्वारा हल किया जाना चाहिए।
(last modified 2024-02-15T04:15:31+00:00 )
Feb १५, २०२४ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • आरश गैस फ़ील्ड का मुद्दा, वार्ता द्वारा हल किया जाए

ईरान का कहना है कि आरश गैस फ़ील्ड के मुद्दे को वार्ता द्वारा हल किया जाना चाहिए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि ईरान हमेशा बातचीत के माध्यम से और विशेषज्ञों की पिछली बातचीत के आधार पर आरश गैस फ़ील्ड के मुद्दे को हल करने पर जोर देता है।

अराश गैस फ़ील्ड ईरान के गैस क्षेत्रों में है जो फारस की खाड़ी के उत्तर में और बुशहर प्रांत में स्थित है जिसे सऊदी अरब और कुवैत अल-दुर्रा कहते हैं।

इस संयुक्त फ़ील्ड का प्राकृतिक गैस भंडार 368 बिलियन क्यूबिक मीटर और इसका तेल भंडार लगभग 310 मिलियन बैरल अनुमानित है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कुवैत नरेश की बहरैन यात्रा के घोषणापत्र के जवाब में जिसमें आरश फ़ील्ड के मुद्दे का उल्लेख किया गया था, कहा कि ईरान ने हमेशा बातचीत और विशेषज्ञों की पिछली बातचीत के आधार पर आरश फ़ील्ड के मुद्दे के समाधान पर जोर देता है और मानता है कि इस मुद्दे पर सहयोग और सामान्य हितों के सम्मान के माहौल में समझौता किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि निस्संदेह, विभिन्न बयानों और मीडिया में एकतरफा दावे करना, इस मामले को सुलझाने की दिशा में कोई क़दम समझा जा सकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।