ग़ज़्ज़ा जंग रुकवाने की कोशिश, ओआईसी की आपात बैठक बुलाने की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133350-ग़ज़्ज़ा_जंग_रुकवाने_की_कोशिश_ओआईसी_की_आपात_बैठक_बुलाने_की_अपील
ईरान का कहना है कि ग़ज़्ज़ा की वर्तान स्थिति पर ओआईसी तुरंत बैठक बुलाए।
(last modified 2024-02-16T07:15:05+00:00 )
Feb १६, २०२४ १२:४३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा जंग रुकवाने की कोशिश, ओआईसी की आपात बैठक बुलाने की अपील

ईरान का कहना है कि ग़ज़्ज़ा की वर्तान स्थिति पर ओआईसी तुरंत बैठक बुलाए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव के साथ टेलीफोन पर बातचीत में ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए अपराधों का उल्लेख किया और इस्लामी सहयोग संगठन की तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया।

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में ग़ज़्ज़ा के ख़िलाफ़ ज़ायोनी सेना द्वारा किए गए अपराधों, विशेष रूप से रफ़ह पर नवीनतम इस्राईली हमलों, ग़ज़्ज़ा की मानवीय स्थिति और बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की।

इस संबंध में उन्होंने इस्लामी सहयोग संगठन द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की। ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने विशेष रूप से ग़ज़्ज़ा और रफ़ह में बिगड़ती स्थिति की समीक्षा करने और अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन की आक्रामक कार्रवाइयों के ख़िलाफ़ ठोस क़दम उठाने के लिए साढ़े चार महीने के लिए इस्लामी सहयोग संगठन के मंत्रिपरिषद की बैठक का उल्लेख किया और ओआईसी की मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

ओआईसी के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा ने भी इस टेलीफोन बातचीत में ग़ज़्ज़ा के खिलाफ ज़ायोनी शासन के लगातार हमलों की निंदा की और इन हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में इस्लामी सहयोग संगठन की गतिविधियों और कार्यों के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।