ईरान ने दुश्मनों को फिर किया हैरान, दो उपलब्धियों का अनावरण+ फ़ोटोज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i133414-ईरान_ने_दुश्मनों_को_फिर_किया_हैरान_दो_उपलब्धियों_का_अनावरण_फ़ोटोज़
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अरमान एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और आज़रख़्श डिफ़ेंस सिस्टम का अनावरण कर दिया।
(last modified 2024-02-17T09:40:17+00:00 )
Feb १७, २०२४ १५:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने दुश्मनों को फिर किया हैरान, दो उपलब्धियों का अनावरण+ फ़ोटोज़

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अरमान एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और आज़रख़्श डिफ़ेंस सिस्टम का अनावरण कर दिया।

ईरान प्रेस के अनुसार अरमान एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और आज़रख्श एयर डिफ़ेंस सिस्टम को देश के रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों के प्रयासों से तैयार किया गया।

ईरान के रक्षामंत्रालय की दो उपलब्धियों के अनावरण के इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रज़ा क़ेराई आश्तियानी भी मौजूद थे।

अरमान एयर डिफ़ेंस सिस्टम को अलग-अलग राडार के साथ दो मॉडल्स में पेश किया गया है। इस प्रणाली के एक मॉडल में एक इन एक्टिव रडार है जबकि दूसरे मॉडल में एक एक्टिव रडार है।

अरमान सिस्टम में उपयोग की जाने वाली मिसाइलें सय्याद-3 मॉडल की हैं जो एक साथ 120 से 180 किलोमीटर की दूरी पर 6 लक्ष्यों को भेद सकती हैं।

इसके अलावा आज़रख्श एयर डिफ़ेंस सिस्टम एक कम दूरी और कम ऊंचाई वाला सिस्टम है जो लक्ष्य का पता लगाने और ट्रैक करने के लिए एक साथ रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल प्रणाली का उपयोग करता है। इसके अलावा, अजरख्श मिसाइलें हीट सीकर्स का भी उपयोग करती हैं।

ईरान के रक्षा उद्योग में नये सिस्टम के आने से ईरान की वायु रक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

रक्षामंत्रालय की इन उपब्लिधयों के अनावरण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि अरमान" और आज़रख़्श, सिस्टम कम से कम समय और फ़ासले पर, लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं और नष्ट कर सकते हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्रालय, देश की रक्षा क्षमताओं को निरंतर बढ़ाने के अपने वादे पर आगे बढ़ रहा है।

ब्रिगेडियर जनरल आश्तियानी ने ज़ोर देकर कहा कि यह प्रणाली बहुत चुस्त है और 3 मिनट से भी कम समय में ऑपरेशन के लिए तैयार है और देश की रक्षा के लिए एक विश्वसनीय कवर प्रदान करती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।