एशियाई पैरालंपिक समिति ने इन ईरानी एथलीटों को क्यों याद किया?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i134160-एशियाई_पैरालंपिक_समिति_ने_इन_ईरानी_एथलीटों_को_क्यों_याद_किया
एशियाई पैरालंपिक समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईरान की 2 महिला पदक विजेताओं की तस्वीरें जारी करके करके एशियाई महिला एथलीटों को सम्मानित किया।
(last modified 2024-03-11T03:18:41+00:00 )
Mar ११, २०२४ ०७:३३ Asia/Kolkata
  • महिला दिवस पर ईरान को दो महिला एथलीटों को सम्मानित किया गया
    महिला दिवस पर ईरान को दो महिला एथलीटों को सम्मानित किया गया

एशियाई पैरालंपिक समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईरान की 2 महिला पदक विजेताओं की तस्वीरें जारी करके करके एशियाई महिला एथलीटों को सम्मानित किया।

एशियाई पैरालंपिक समिति ने अपने संदेश में 2 ईरानी महिला एथलीटों "सारा जवानमर्दी" और "ज़हरा नेमती" सहित कई एशियाई महिला एथलीटों की तस्वीरें जारी कीं और लिखा कि "एशियाई महिलाओं के दृढ़ संकल्प, साहस और सफलता का जश्न मनाने का दिन, सभी पैरालंपिक खेलों और वर्गों में।

8  मार्च को पूरी दुनिया में "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" मनाया जाता है और इसीलिए वैश्विक संस्थाएं और संगठन विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का सम्मान और सत्कार करते हैं।

ज़हरा नेमती

"ज़हरा नेमती" और "सारा जावनमर्दी" ने प्रमुख पैरालंपिक आयोजनों और विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के अलावा कुछ महीने पहले हांगझू में पैरा-एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।

सारा जवानमर्दी

सारा जवानमर्दी ने मुक़ाबले में बाज़ी मारने के बाद अपने बच्चे को लेकर मंच पर गईं और उन्होंने अपना मेडल अपने बच्चे के गले में डाल दिया जिसको व्यापक स्तर पर कवरेज दिया गया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।