19 मार्च, ईरान के तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण की वर्षगांठ
आज, मंगलवार 19 मार्च, 2024 को ईरान के तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण की वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में सार्वजनिक अवकाश है।
73 साल पहले आज ही के दिन ईरान के राजनीतिक इतिहास में एक अहम मोड़ आया था। ईरान के तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण एक ऐतिहासिक विद्रोह और कठिन एवं चुनौतीपूर्ण संघर्ष का परिणाम था।
20 मार्च, 1951 को ईरान की संसद में तेल आयोग के सदस्यों द्वारा ईरान के तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण की योजना को मंज़ूरी दी गई और ईरान के तेल का आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।
ईरान के तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण के कारण एक तनावपूर्ण राजनीतिक दौर के बाद, ईरानी तेल की लूटमार करने वाले ब्रिटेन का हाथ कट गया, जिसके बाद इस क्षेत्र पर धीरे-धीरे ब्रिटेन की पकड़ कमज़ोर होती चली गई।
ईरान के तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण पश्चिम एशियाई क्षेत्र में राजनीतिक विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
मिस्र में जमाल अब्दुल नासिर के नेतृत्व में स्वेज़ नहर का राष्ट्रीयकरण, ईरान के तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण के बाद ही किया गया था। msm