ईरान की इनडोर हॉकी टीम ने हासिल की दूसरी रैंक
इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय इनडोर हॉकी टीम ताज़ा वैश्विक रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।
विश्व हॉकी साइट एफ़आईएच (FIH) की ताज़ा रैंकिंग में ईरान की राष्ट्रीय इनडोर हॉकी टीम 1650 प्वाइंट्स के साथ एक पायदान ऊपर उठते हुए दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।
इस रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रियाई टीम पहले स्थान पर है और बेल्जियम की राष्ट्रीय हॉकी टीम तीसरे स्थान पर है और ईरान की राष्ट्रीय हॉकी टीम से नीचे है।
जर्मनी, चेक गणराज्य, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, अमेरिका और स्विट्जरलैंड विश्व रैंकिंग में चौथे से दसवें स्थान पर हैं। (AK)
मुख्य शब्द: ईरान इनडोर हॉकी, विश्व रैंकिंग, हॉकी खेल, ईरान्स ग्रुप गेम्स, वैश्विक हॉकी साइट
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए