उज़्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा पूरिया वली में ईरान का सबसे शक्तिशाली पहलवान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i135218-उज़्बेकिस्तान_में_अंतरराष्ट्रीय_प्रतिस्पर्धा_पूरिया_वली_में_ईरान_का_सबसे_शक्तिशाली_पहलवान
पार्सटुडे- ईरान का सबसे मज़बूत व शक्तिशाली पहलवान उज़्बेकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगातार तीसरे साल चैंमियन रहा है।  
(last modified 2024-06-03T12:43:45+00:00 )
Jun ०३, २०२४ १८:०३ Asia/Kolkata
  • उज़्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा पूरिया वली में ईरान का सबसे शक्तिशाली पहलवान
    उज़्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा पूरिया वली में ईरान का सबसे शक्तिशाली पहलवान

पार्सटुडे- ईरान का सबसे मज़बूत व शक्तिशाली पहलवान उज़्बेकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगातार तीसरे साल चैंमियन रहा है।  

"पूरिया वली" अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता "पहलवान महमूद" शीर्षक के अंतर्गत प्रतिवर्ष उज़्बेकिस्तान की मेज़बानी में आयोजित होती है जो विश्व में सबसे मज़बूत पहलवान के विषय में आयोजित होने वाली मशहूर प्रतियोगिताओं में से एक है।

रज़ा क़ैतासी ने लगातार पिछले दो वर्षों में ईरान के सबसे मज़बूत, बलशाली और शक्तिशाली पहलवान का ख़िताब जीता था। इस साल भी उन्होंने उज़्बेकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हैट्रिक के रूप में पहला स्थान हासिल किया।

महमूद ख़ारज़्मी ईरान के सुप्रसिद्ध पहलवान थे जो पूरिया वली के नाम से मशहूर हैं। उन्हें सातवीं और आठवीं हिजरी क़मरी शताब्दी का सूफ़ी, शायर और ईरानी पहलवान समझा जाता है जिनका प्राचीन पहलवानी और अखाड़े की कुश्ती में विशेष महत्व और स्थान है और उन्होंने जिस बहादुरी और त्याग व परित्याग का परिचय दिया है उसके कारण वह ईरान और ईरान से बाहर बहुत मशहूर हैं। वह ईरान के एक बड़े और जाने माने पहलवान थे।

इससे पहले रूस में सबसे शक्तिशाली मर्दों की प्रतियोगिता आयोजित थी जिसमें रज़ा क़ैतासी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। MM

कीवर्ड्सः ईरान में पहलवानी का गेम, पूरिया वली, ईरान का सबसे मज़बूत मर्द, ईरान और उज़्बेकिस्तान

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।