Jun ३०, २०२४ १७:२२ Asia/Kolkata
  • तीरंदाज़ी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ईरानी लड़की ने उपचैंपियन का ख़िताब जीता 

पार्सटुडे- चेक गणराज्य में तीरंदाज़ी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ईरानी महिला खिलाड़ी फ़ातेमा हिम्मती ने उपचैंपियन का ख़िताब जीत लिया।

चेक गणराज्य में तीरंदाज़ी की जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी उसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की "मिल्लीपूश" टीम की महिला खिलाड़ी फ़ातेमा हिम्मती का फ़ाइनल मुक़ाबला ब्रितानी खिलाड़ी से हुआ जिसमें उन्होंने रजत पदक प्राप्त करके उपचैंपियन का ख़िताब जीत लिया।

 

इससे पहले भी ईरान की तीरंदाज़ टीम के पुरुष खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का ख़िताब जीता था। इस प्रकार ईरान की तीरंदाज़ टीम के पुरुष खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त जीत कर पहला स्थान और महिला खिलाड़ियों ने रजत पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

 

ज्ञात रहे कि अली सीना मनीशज़ादे, हादी नूरी, ग़ुलाम रज़ा रहीमी, मोहम्मद रज़ा अरब आमेरी, फ़रज़ाना अस्करी, फ़ातेमा हिम्मती, मरियम यावरपूरण, सुमैया रहीमी, मरियम तफ़ज़्ज़ोली, हिदायत मीलाद वज़ीरी, ज़हरा शम्स ईरान की तीरंदाज़ी की टीम के कुछ वे खिलाड़ी हैं जो इस प्रतियोगिता में मौजूद थे। MM

 

कीवर्ड्सः चेक गणराज्य में तीरंदाज़ी का अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला, ईरान की तीरंदाज़ लड़की, ईरान में महिला खिलाड़ियों की स्थिति, ईरान की महिला खिलाड़ियों की नायक  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स