अमरीका के आरोप पर ईरान का ख़ामोश करने वाला जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13579-अमरीका_के_आरोप_पर_ईरान_का_ख़ामोश_करने_वाला_जवाब
ईरान ने अमरीका को मध्यपूर्व सहित पूरी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक कहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०१६ ०४:११ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिरी अंसारी
    ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिरी अंसारी

ईरान ने अमरीका को मध्यपूर्व सहित पूरी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक कहा है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिरी अंसारी ने अमरीकी विदेश मंत्रालय की विश्व आतंकवाद रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया में, शनिवार को एक बयान में यह बात कही। अमरीकी विदेश मंत्रालय की विश्व आतंकवाद रिपोर्ट में ईरान की ओर से आतंकवाद के समर्थन का दावा किया गया।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी विदेश मंत्रालय की इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया में कहा, “यह ईरान है जो सीरिया और इराक़ में अग्रिम पंक्ति में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ा रहा है जबकि अमरीका क्षेत्र में दाइश सहित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करता है।” उन्होंने बल दिया कि ईरान विश्व आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में अन्य सरकारों, राष्ट्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा सहयोग के लिए हमेशा तय्यार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बयान में वॉशिंग्टन की सत्य को विकृत करने के लिए काल्पनिक रिपोर्ट जारी करने पर भर्त्सना की। उन्होंने बल दिया कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमरीका की दोग़ली नीति के कारण न सिर्फ़ क्षेत्र बल्कि दुनिया में आतंकवाद फैला है।

 

हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा, “अमरीका के आतंकवाद को हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल और नागरिकों के ख़िलाफ़ आतंकवादी गुटों के अपराध को नज़रअंदाज़ करने के कारण, आतंकवाद ने जड़ पकड़ ली है जिससे निपटने में मुश्किल हो रही है।” (MAQ/N)