ईरान की तलवारबाज़ी की टीम ने अलजीरिया में होने वाले विश्वकप में उप चैंपियन का ख़िताब जीत लिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i136488-ईरान_की_तलवारबाज़ी_की_टीम_ने_अलजीरिया_में_होने_वाले_विश्वकप_में_उप_चैंपियन_का_ख़िताब_जीत_लिया
पार्सटुडे- ईरान की sabre national team ने तलवारबाज़ी की प्रतियोगिता में उपचैंपियन का ख़िताब जीत लिया।
(last modified 2024-11-13T07:20:03+00:00 )
Nov १३, २०२४ १२:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान की तलवारबाज़ी की टीम ने अलजीरिया में होने वाले विश्वकप में उप चैंपियन का ख़िताब जीत लिया
    ईरान की तलवारबाज़ी की टीम ने अलजीरिया में होने वाले विश्वकप में उप चैंपियन का ख़िताब जीत लिया

पार्सटुडे- ईरान की sabre national team ने तलवारबाज़ी की प्रतियोगिता में उपचैंपियन का ख़िताब जीत लिया।

ईरान की sabre national team ने रविवार को यूक्रेन, हंगरी और अमेरिका की टीमों को हरा कर फ़ाइनल में पहुंच गयी और उसका अंतिम मुक़ाबला दक्षिण कोरिया की टीम से हुआ।  

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार फ़ाइनल मुक़ाबले में ईरान की sabre national team के खिलाड़ियों ने काफ़ी प्रयास किया परंतु इस मुक़ाबले को दक्षिण कोरिया की टीम ने जीत लिया।

 

अली पाकदामन, मोहम्मद फ़ुतुही, फ़रज़ाद बाहिर अर्सबारान और नीमा ज़ाहेदी ईरान की sabre national team के कुछ खिलाड़ी थे जिन्होंने इस मुक़ाबले में भाग लिया।

 

यह मुक़ाबला अलजीरिया में आयोजित हुआ। MM

 

कीवर्ड्सः ईरान की तलवारबाज़ी की टीम, तलवारबाज़ी का अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला, ईरान की तलवारबाज़ी की टीम ने उपचैंम्पियन का ख़िताब जीता, ईरान की sabre national team की तलवारबाज़ी