ईरान और ओमान के बीच 18 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i138624-ईरान_और_ओमान_के_बीच_18_सहयोग_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
पार्स टुडे – इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति "मसऊद पिज़िश्कियान" की आधिकारिक यात्रा के दौरान ईरान और ओमान के उच्च स्तरीय अधिकारियों के बीच 18 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
(last modified 2025-06-02T05:47:23+00:00 )
May २९, २०२५ १२:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान और ओमान के बीच 18 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

पार्स टुडे – इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति "मसऊद पिज़िश्कियान" की आधिकारिक यात्रा के दौरान ईरान और ओमान के उच्च स्तरीय अधिकारियों के बीच 18 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पार्स टुडे – इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति "मसऊद पिज़िश्कियान" की आधिकारिक यात्रा के दौरान ईरान और ओमान के उच्च स्तरीय अधिकारियों के बीच 18 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पार्स टुडे ने समाचार एजेन्सी इर्ना के हवाले से बताया है कि मंगलवार को मस्कत में दोनों देशों के अधिकारियों ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिनका उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को संस्थागत रूप देना और कानूनी, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, रक्षा, मीडिया, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और खनन के क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाना है।

इस अवसर पर ईरान और ओमान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक साझेदारी का प्रतीक माने जाने वाले एक संयुक्त स्मारक डाक टिकट का भी अनावरण किया गया।

ईरान के राष्ट्रपति राष्ट्रपति "मसऊद पिज़िश्कियान"  मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैसम बिन तारिक अल सईद के औपचारिक निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा के लिए मस्कट पहुंचे। mm