ईरान ने की इस्तांबोल धमाके की कड़े शब्दों में निंदा
Jun ०७, २०१६ १५:१८ Asia/Kolkata
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तुर्की के इस्तांबोल शहर में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने इस्तांबोल धमाकों में मारे गये लोगों के परिजनों से सहृदयता व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ से विश्व समुदाय के गंभीर और व्यापक मुक़ाबले की पुनः आवश्यकता है।
ज्ञात रहे कि मंगलवार को तुर्की के शहर इस्तांबोल के केन्द्र में एक बस स्टेशन पर होने वाले कार बम धमाके में कम से कम 11 लोग हताहत और 36 अन्य घायल हुए। मृतकों में पुलिसकर्मी भी सम्मिलित हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी गुट या व्यक्ति ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। (AK)
टैग्स