ईरानी मिसाइलों का वारहेड वज़न 2 टन हो गया + तस्वीरें
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i138828-ईरानी_मिसाइलों_का_वारहेड_वज़न_2_टन_हो_गया_तस्वीरें
पार्स टुडे- अब तक ईरानी मिसाइलों के वारहेड का अधिकतम वज़न 1800 किलो था, लेकिन हाल ही में 2 टन वज़न वाले वारहेड के सफ़ल परीक्षण के साथ, इस्लामी गणराज्य की रक्षा क्षमता और बढ़ गई है।
(last modified 2025-06-12T08:34:35+00:00 )
Jun १२, २०२५ १३:४९ Asia/Kolkata
  • ख़ुर्रम शहर -4 (ख़ैबर) मिसाइल
    ख़ुर्रम शहर -4 (ख़ैबर) मिसाइल

पार्स टुडे- अब तक ईरानी मिसाइलों के वारहेड का अधिकतम वज़न 1800 किलो था, लेकिन हाल ही में 2 टन वज़न वाले वारहेड के सफ़ल परीक्षण के साथ, इस्लामी गणराज्य की रक्षा क्षमता और बढ़ गई है।

सशस्त्र बलों के रक्षा मंत्री अमीर अजीज़ नसीरज़ादे ने सरकार की बैठक के दौरान कहा कि "हमने रक्षा मामलों में बहुत अच्छी सफलताएं हासिल की हैं और हमारे ऑपरेशनल फोर्सेज के हाथ लैस हैं। हमारी आखिरी सफलता एक सप्ताह पहले 2 टन वज़न वाली वारहेड मिसाइल के सफल परीक्षण की थी।"

 

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ईरानी मिसाइलों के वारहेड का अधिकतम वज़न 1800 किलो तक सीमित था लेकिन इस सफ़ल परीक्षण के बाद इस्लामी गणराज्य की रक्षा क्षमता दोगुनी हो गई है।

 

फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार 1402 के ख़ुर्दाद महीने के चौथे दिन सशस्त्र बलों के रक्षा मंत्री ने बैलिस्टिक मिसाइल ख़ैबर- 4 का अनावरण किया।

 

यह मिसाइल ख़ुर्रम जनरेशन का नवीनतम उन्नत वर्जन है और अपने निशाने को सटीक ढंग से भेद देने वाली मिसाइलों में से एक है।

 

 

ख़ुर्रम शहर -4 (ख़ैबर) मिसाइल

 

ख़ुर्रम शहर -4 (ख़ैबर) मिसाइल की विशेषताएँ:

 

ख़ुर्रम शहर -4 (खैबर) एक लंबी दूरी की मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता लगभग 2000 किलोमीटर है। इस मिसाइल की लंबाई 13 मीटर, व्यास 1.5 मीटर और वज़न लगभग 30 टन है। इसका वारहेड वज़न 1800 किलो से अधिक है और इसकी गति वायुमंडल के भीतर लगभग 8 माख़ तथा वायुमंडल के बाहर 16 माख़ तक पहुंचती है।

 

इस मिसाइल का वारहेड लगभग 4 मीटर लंबा है जो कि निर्मित सबसे बड़े और प्रभावशाली वारहेड में से एक है जो एक टन से अधिक विस्फोटक सामग्री ले जाने में सक्षम है।

 

ख़ुर्रम शहर- 4 मिसाइल का इंजन उन्नत प्रकार का अरवंद इंजन है जो हाइपरगोलिक यानी स्वयं प्रज्वलित ईंधन का उपयोग करता है।

 

मिसाइल उद्योग के विशेषज्ञों ने टैक्टिकल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इस मिसाइल के इंजन को ईंधन टैंक के अंदर स्थापित किया है जिससे मिसाइल की लंबाई लगभग 13 मीटर तक कम हो गई है।

 

 

ख़ुर्रम शहर -4 मिसाइल

 

ख़ुर्रम शहर -4 मिसाइल के मार्गदर्शन प्रणाली की विशेषताएँ:

 

इस मिसाइल की मार्गदर्शन प्रणाली वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद बंद हो जाती है।

 

इसमें उच्च सटीकता, राडार से बचने की क्षमता, मार्ग सुधार की क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के प्रभावहीन होने जैसे गुण शामिल हैं।

 

मिसाइल के वारहेड की उच्च गति के कारण शत्रु की रक्षा प्रणालियाँ इसे पहचानने, ट्रैक करने और नष्ट करने में सक्षम नहीं होतीं।

 

इस मिसाइल की एक अन्य विशेषता इसका मध्यवर्ती मार्गदर्शन है, यानी मिसाइल के मार्गदर्शन सिस्टम वायुमंडल में प्रवेश के बाद बंद हो जाते हैं, जिससे शत्रु की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली इस पर प्रभाव नहीं डाल पाती।

 

इस मिसाइल की पिछली पीढ़ियों से मुख्य अंतर इसकी मध्यवर्ती उड़ान चरण में उच्च सटीकता प्रदान करना है।

 

टैक्टिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसे उन्नत तरल ईंधन इंजन से लैस किया गया है, जिसे ईंधन टैंक के भीतर स्थापित किया गया है, जिससे मिसाइल की लंबाई लगभग 13 मीटर हो गई है।

 

ख़ुर्रम शहर -4 मिसाइल

 

ख़ैबर 80 लक्ष्यों को नष्ट करने वाली मिसाइल

 

सिपाहे पासदारान की वायुसेना के वरिष्ठ कमांडर सरदार अमीरअली हाजीज़ादे ने ख़ुर्रम शहर-4 के बारे में कहा: "एक ख़ुर्रम शहर मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद, यह लक्षित क्षेत्र में 80 बिंदुओं को निशाना बनाती है। अगर हम 100 मिसाइलें दागते हैं तो यह दुश्मन की ज़मीन पर 8 हजार रॉकेट बन जाती हैं और 8 हजार लक्ष्यों को भेदती हैं।"

 

इस्लामी गणराज्य की मिसाइल शक्ति सीमित नहीं है

 

दरअसल, ईरान की मिसाइल शक्ति सीमित नहीं है बल्कि विभिन्न दूरी और क्षमताओं वाली कई मिसाइलों के साथ, जैसे कि 'एमाद' 1700 किलोमीटर की दूरी के साथ, 'कद़र H' 1650 किलोमीटर, 'क़दर F' 1950 किलोमीटर, 'क़याम' 800 किलोमीटर, 'ख़ैबरशिकन' 1450 किलोमीटर, 'हाज क़ासिम' 1400 किलोमीटर, 'सिज्जिल' 2000 किलोमीटर और क्रूज मिसाइल 'पावे' 1650 किलोमीटर की दूरी के साथ, इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण क्षमता का प्रदर्शन किया है।

 

इस्लामी गणराज्य ईरान की रक्षा और निवारक क्षमता कई तत्वों से बनी है जिनमें सबसे महत्वपूर्ण क्षमता मिसाइल शक्ति है, जिसके मामले में ईरान विश्व के प्रमुख देशों में शामिल है।

 

दूसरी ओर ईरानी ड्रोन उच्च ऊंचाई पर उड़ान भरने, लंबे समय तक आकाश में बने रहने और विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने की क्षमता के साथ सेना की ख़ुफ़िया और संचालन क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

ख़ुर्रम शहर -4 मिसाइल

 

इन प्रगति के साथ-साथ बचाव प्रणालियों, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीकों और नौसैनिक प्रणालियों के विकास ने ईरान को मध्य पूर्व में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा और सैन्य खिलाड़ी के रूप में परिवर्तित किया है जिससे उसने क्षेत्रीय और अति-क्षेत्रीय ख़तरों के खिलाफ़ एक मज़बूत निवारक शक्ति बना ली है।

 

इसके अलावा, इस्लामी गणराज्य ईरान ने हाल ही में सुरक्षा और खुफिया क्षेत्रों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इज़राइली शासन के परमाणु, सैन्य, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों के भारी मात्रा में गोपनीय दस्तावेजों का अभूतपूर्व हस्तांतरण व स्थानांतरण ईरान की खुफिया सेवा की ऑपरेशनल छलांग को दर्शाता है जो साबित करता है कि मिसाइल क्षेत्र के अलावा, ईरान सूचने क्षेत्र में भी इस क्षेत्र की प्रमुख शक्ति है। MM