ईरान की कार्यवाही निर्णायक होगी, ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i138836-ईरान_की_कार्यवाही_निर्णायक_होगी_ईरानी_सशस्त्र_बलों_के_प्रवक्ता_की_चेतावनी
ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि ईरान, ज़ायोनी शासन को जवाब देगा।
(last modified 2025-06-13T05:19:21+00:00 )
Jun १३, २०२५ १०:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान की कार्यवाही निर्णायक होगी, ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता की चेतावनी

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि ईरान, ज़ायोनी शासन को जवाब देगा।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल अबुलफ़ज़ल शिकारची ने शुक्रवार को इज़राइल के हमले और कई नागरिकों के शहीद होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाः ज़ायोनी दुशमन और अमरीका को इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी और इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। ईरान, ज़ायोनी शासन को निर्णायक जवाब देगा।

सशस्त्र बलों के प्रवक्ता का कहना था कि कि ज़ायोनी दुशमन ने अमेरिका के संभावित समर्थन से, आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया है। ईरान के सशस्त्र बल तैयार हैं और दुशमन को सेना के कड़े जवाब का इंतज़ार करना चाहिए।

ब्रिगेडियर जनरल शिकारची का कहना था कि दुशमन ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया है और यह दुशमन की नीचता की निशानी है, क्योंकि उसमें सीधे मुक़ाबला करने की ताक़त नहीं है।

उन्होंने आगाह किया कि दुश्मन के नेटवर्क्स मनोवैज्ञानिक असुरक्षा उत्पन्न करने और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सतर्क रहने की ज़रूरत है। msm