ईरान में ज़ायोनी शासन का प्राथमिक लक्ष्य आवासीय और ग़ैर-सैन्य स्थल
-
ईरान में ज़ायोनी शासन का प्राथमिक लक्ष्य आवासीय और ग़ैर-सैन्य स्थल
पार्सटुडे - ज़ायोनी शासन ने शनिवार शाम ईरान में कुछ आवासीय और गैर-सैन्य स्थलों को निशाना बनाया।
पिछले 24 घंटों में ज़ायोनी शासन ने तेहरान और ईरान के विभिन्न शहरों में कई आवासीय इमारतों पर हमला किया, जिनमें से अधिकांश को इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम तेहरान पर ज़ायोनी शासन के हमले में कई आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई महिलायें व बच्चे घायल हो गए।
नारमक, नोबुनियाद, ज़ामेज़म, शहरान और शहर-ए-रे उन क्षेत्रों में शामिल थे जो ज़ायोनी शासन के हमलों का निशाना बने।
तेहरान और अन्य शहरों में जायोनी हमलों की विस्तृत रिपोर्ट
तेहरान के शहरान इलाके में तेल डिपो पर हमला:
पश्चिमी तेहरान स्थित शहरान तेल डिपो को निशाना बनाया गया, जहाँ भीषण आग लग गई।
राहतकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार ईंधन की मात्रा कम होने की वजह से स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई।
दक्षिणी तेहरान में एक अन्य ईंधन टैंक भी निशाना बना। दोनों मामलों में अग्निशमन और सुरक्षा अभियान सफल रहा। क्षति का आकलन जारी है।
वायु रक्षा प्रणाली की सक्रियता:
बंदर अब्बास, ख़ुर्रमाबाद, तबरीज़, मशहद, शीराज़ और इस्फ़हान जैसे शहरों में ईरानी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय हुई।
कुछ सूत्रों ने " उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं" के इन क्षेत्रों में नष्ट होने की सूचना दी।
अधिकारियों का बयान:
ज़ायोनी शासन द्वारा आवासीय और गैर-सैन्य लक्ष्यों पर भीषण हमलों के बावजूद, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
राहत और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर तैनाती कर ली है और वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश हवाई हमलों को विफ़ल कर दिया।
पिछले हमले में हताहत:
शुक्रवार शाम तेहरान के शहीद चमरान आवासीय परिसर पर हुए हमले में 60 नागरिक शहीद हुए, जिनमें 20 बच्चे शामिल थे। यह हमला एक 14-मंज़िला इमारत पर हुआ था। mm