कर्बला बम धमाके की ईरान ने की कड़ी निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13900-कर्बला_बम_धमाके_की_ईरान_ने_की_कड़ी_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को इराक़ के पवित्र शहर कर्बला में भीषण कार बम धमाके की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ २०:०८ Asia/Kolkata
  • कर्बला बम धमाके की ईरान ने की कड़ी निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को इराक़ के पवित्र शहर कर्बला में भीषण कार बम धमाके की कड़ी निंदा की है।

हुसैन जाबेरी अंसारी ने कहा कि आतंकवाद एवं चरमपंथ के ख़तरे से निपटने के लिए इराक़ी राष्ट्र को एकजुट होने की ज़रूरत है और विश्व समुदाय को चाहिए कि वह इराक़ी राष्ट्र का भरपूर समर्थन करे।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ी सरकार, राष्ट्र और पीड़ित परिवारों को संवेदना प्रकट की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कर्बला में होने वाले एक कार बम धमाके में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इराक़ी पुलिस का कहना है कि यह बम धमाका इमाम हुसैन (अ) के पवित्र रौज़े से 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है। msm