ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के एशियाई कप के लिए 25 खिलाड़ी आमंत्रित
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143144-ईरान_की_महिला_राष्ट्रीय_फुटबॉल_टीम_के_एशियाई_कप_के_लिए_25_खिलाड़ी_आमंत्रित
इस्लामिक गणराज्य ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मर्ज़िएह जाफ़री ने 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के लिए 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के शिविर में बुलाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 21 मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी
(last modified 2026-02-22T05:58:30+00:00 )
Feb १९, २०२६ ११:५७ Asia/Kolkata
  • टीम की तैयारी और रणनीति
    टीम की तैयारी और रणनीति

इस्लामिक गणराज्य ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मर्ज़िएह जाफ़री ने 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के लिए 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के शिविर में बुलाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 21 मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी

टीम की तैयारियों के बारे में बात करते हुए कोच जाफ़री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि टीम का अंतिम प्रशिक्षण शिविर 20 फरवरी 2026 को शुरू होगा । योजना के अनुसार टीम 24 फरवरी को मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी ताकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वहां की परिस्थितियों के अनुकूल हो सके ।

 

ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मर्ज़िएह जफ़री ने इस शिविर में बुलाए गए 25 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इस सूची के अनुसार फ़ातेमेह शबान, फ़ातेमेह मख़्दूमी, मोहद्देसेह ज़ोल्फ़ी, आतेफ़ेह इमानी, ज़हरा पौरहेदार, फ़ातेमेह अमीनेह बराज़ानी, मेलिका मोतवल्ली, आतेफ़ेह रमज़ानीज़ादेह, फ़ातेमेह पसान्दीदेह, सारा दीदार, रोज़िन ताम्रियान, अफ़्सानेह चतरनूर, ज़हरा सरबाली, गोलनूश ख़ोसरवी, मोना हमूदी, मरयम दीनी, शहनाज़ जाफ़रीज़ादेह, राहा यज़दानी, महनाज़ रज़ाज़ादेह, ज़हरा ख़ाजावी, सना सादेघी, ज़हरा अहमदीज़ादेह, ज़हरा ग़नबरी, कोसर अंबारी और मरयम यकताई को इस शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

कोच जाफ़री ने टूर्नामेंट से पहले पर्याप्त मैत्री मैच आयोजित करने में आने वाली कठिनाइयों को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि घरेलू लीग के व्यस्त कार्यक्रम और कुछ क्लबों द्वारा अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से रिलीज़ न करने के कारण टीम की तैयारी प्रभावित हुई है ।

 

हालाँकि उन्होंने टीम के दृढ़ संकल्प पर जोर देते हुए कहा:

 

"हमें किसी चमत्कार का इंतजार नहीं करना चाहिए। हम जिन परिस्थितियों से गुज़रे हैं, उन्हें देखते हुए हम सर्वोत्तम प्रदर्शन देने की कोशिश कर रहे हैं। खिलाड़ी उच्च प्रेरणा और प्रतिबद्धता के साथ शिविर में हैं और तकनीकी स्टाफ शेष समय में टीम को तैयार करने पर पूरी तरह से केंद्रित है। हम ईरानी महिला फुटबॉल के योग्य प्रतिनिधि बनने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।" mm