अराक़ची: "ईरान-इराक संबंध गहरी जड़ों वाले और रणनीतिक हैं"
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145142-अराक़ची_ईरान_इराक_संबंध_गहरी_जड़ों_वाले_और_रणनीतिक_हैं
पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री ने अपने इराकी समकक्ष के साथ टेलीफोन वार्ता में स्पष्ट किया कि तेहरान और बगदाद के मूल्यवान संबंधों को कुछ व्यक्तिगत और अनौपचारिक बयानों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
(last modified 2026-07-19T11:04:22+00:00 )
Jul १९, २०२६ १६:३१ Asia/Kolkata
  • अराक़ची:

पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री ने अपने इराकी समकक्ष के साथ टेलीफोन वार्ता में स्पष्ट किया कि तेहरान और बगदाद के मूल्यवान संबंधों को कुछ व्यक्तिगत और अनौपचारिक बयानों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

पार्स टुडे के अनुसार इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराक़ची और इराक गणराज्य के विदेश मंत्री फ़ुआद हुसैन ने शनिवार शाम एक टेलीफोन वार्ता में अमेरिका के ईरान पर सैन्य आक्रमण, वाशिंगटन द्वारा इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के बार-बार उल्लंघन, और इन कार्रवाइयों के प्रति इस्लामिक गणराज्य ईरान की प्रतिक्रिया के बारे में क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत और विचार-विमर्श किया।

 

अराघची ने इस टेलीफोन वार्ता में इस्लामिक गणराज्य ईरान और इराक गणराज्य के संबंधों को गहरी जड़ों वाला, रणनीतिक और दोनों राष्ट्रों के गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संबंधों और साझा हितों पर आधारित बताते हुए स्पष्ट किया:

"इन मूल्यवान संबंधों को कुछ व्यक्तिगत और अनौपचारिक बयानों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। ईरान पारस्परिक सम्मान, अच्छे पड़ोसी संबंधों और इराकी सरकार एवं लोगों के साथ संबंधों के अधिकतम विकास पर जोर देता है।"

 

दोनों पक्षों ने इस बातचीत में, वर्तमान घटनाक्रमों के आयामों और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता पर इसके प्रभावों की समीक्षा करते हुए तनाव को बढ़ने से रोकने और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय परामर्श और समन्वय जारी रखने के महत्व पर जोर दिया। mm