ईरान व नाॅर्वे ने सीरिया संकट के राजनैतिक हल की आशा जताई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i14536-ईरान_व_नाॅर्वे_ने_सीरिया_संकट_के_राजनैतिक_हल_की_आशा_जताई
विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार को औपचारिक यात्रा पर यूरोपीय देश नाॅर्वे पहुुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१६ १९:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान व नाॅर्वे ने सीरिया संकट के राजनैतिक हल की आशा जताई

विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार को औपचारिक यात्रा पर यूरोपीय देश नाॅर्वे पहुुंचे।

उन्होंने इस देश की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग से मुलाक़ात में आतंकवाद व चरमपंथ से संघर्ष और इसी प्रकार विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में नार्वे के साथ सहयोग में ईरान की रुचि पर बल दिया। ज़रीफ़ ने श्रीमति सोलबर्ग को राष्ट्रपति हसन रूहानी की ओर से ईरान की यात्रा का न्योता भी दिया।

इस मुलाक़ात में नाॅर्वे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि जेसीपीओए के बाद ईरान व नाॅर्वे के बीच आर्थिक व राजनैतिक सहयोग में विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है, कहा कि उन्हें आशा है दोनों देशों के सहयोग व परामर्श से सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान का मार्ग निकल आएगा और इसी तरह इस संकटग्रस्त देश के विभिन्न क्षेत्रों तक मानवताप्रेमी सहायताएं पहुंचाने के मार्ग की रुकावटें दूर हो जाएंगी।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने नाॅर्वे के विदेश मंत्री बोर्गे ब्रेंदे और संसद सभापति ओलमीक थाॅमसन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करके महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया। (HN)