क़ालीबाफ़: अमेरिका को खामियाज़ा भुगतना होगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145488-क़ालीबाफ़_अमेरिका_को_खामियाज़ा_भुगतना_होगा
पार्सटुडे – ईरान की इस्लामी संसद के अध्यक्ष ने दक्षिणी ईरान के क़िश्म द्वीप में अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: "अमेरिकियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।"
(last modified 2026-08-01T08:44:52+00:00 )
Aug ०१, २०२६ १४:१२ Asia/Kolkata
  • क़ालीबाफ़: अमेरिका को खामियाज़ा भुगतना होगा

पार्सटुडे – ईरान की इस्लामी संसद के अध्यक्ष ने दक्षिणी ईरान के क़िश्म द्वीप में अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: "अमेरिकियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।"

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा:

"अमेरिका हर दिन अपने हाथों को किसी नए अपराध से रंग रहा है; क़िश्म द्वीप में आवासीय घरों पर आतंकवादी हमला, मीनाब और लामर्द में अपराधों की निरंतरता है।"

ईरानी संसद अध्यक्ष ने आगे कहा:

"अमेरिका युद्ध के मैदान में जो थप्पड़ खाता है, उसकी भरपाई अपराधों और निर्दोषों का खून बहाकर करता है।"

क़ालीबाफ़ ने ज़ोर देकर कहा:

"उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।" mm