शक्तिशाली देश होने के नाते ईरान, विश्व में सक्रिय भूमिका निभाएः रूस
रूस की रक्षा व विदेश नीति समिति के प्रमुख ने कहा है कि उनका देश चाहता है कि ईरान, विश्व में अधिक सक्रिय भूमिका निभाए।
फ़्योडोर लोकियानकोफ़ ने इर्ना से बात करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों की समाप्ति की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद माॅस्को को आशा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान व रूस की संयुक्त नीतियों को दोनों देशों के अधिक निकट होने का कारण बताया। फ़्योडोर लोकियानकोफ़ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में तेहरान व माॅस्को की स्थिति बहुत अहम व संवेदनशील है और दोनों पक्ष, आपसी सहयोग को बढ़ाने के अवसरों को खोज रहे हैं।
लोकियानकोफ़ ने कहा कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अमरीकी वर्चस्ववाद के ख़िलाफ़ ईरान व रूस की समान नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान व आतंकवाद एवं चरमपंथ से संघर्ष के बारे दोनों देशों की नीतियां एक दूसरे से बहुत निकट हैं। रूस की रक्षा व विदेश नीति समिति के प्रमुख ने कहा कि ईरान एक शक्तिशाली देश है और उसके क्षेत्र में अहम भूमिका निभानी चाहिए। (HN)