ईरानी छात्रों की टीम ने कंप्यूटर ओलंपियाड में चार वैश्विक पदक जीते
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145922-ईरानी_छात्रों_की_टीम_ने_कंप्यूटर_ओलंपियाड_में_चार_वैश्विक_पदक_जीते
पार्सटुडे – ईरान की राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड टीम ने ताशकंद में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड 2026 में, दो रजत पदक, एक कांस्य पदक और एक प्रशंसा प्रमाणपत्र जीतकर, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में एक बार फिर ईरानी छात्रों की क्षमता का प्रदर्शन किया।
(last modified 2026-08-14T10:34:00+00:00 )
Aug १४, २०२६ १६:०० Asia/Kolkata
  • ईरानी छात्रों की टीम ने कंप्यूटर ओलंपियाड में चार वैश्विक पदक जीते
    ईरानी छात्रों की टीम ने कंप्यूटर ओलंपियाड में चार वैश्विक पदक जीते

पार्सटुडे – ईरान की राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड टीम ने ताशकंद में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड 2026 में, दो रजत पदक, एक कांस्य पदक और एक प्रशंसा प्रमाणपत्र जीतकर, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में एक बार फिर ईरानी छात्रों की क्षमता का प्रदर्शन किया।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 38वां अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड (IOI 2026) 9 से 16 अगस्त 2026 तक, उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किया गया था।

यह प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता, दुनिया भर के 97 से अधिक देशों के कंप्यूटर विज्ञान के शीर्ष प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयोजित की गई थी, और 386 छात्रों ने इस संस्करण के लिए पंजीकरण कराया था।

इस्लामी गणराज्य ईरान की राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड टीम ने भी इस वैश्विक प्रतियोगिता में चार छात्रों के साथ भाग लिया और दो रजत पदक, एक कांस्य पदक और एक प्रशंसा प्रमाणपत्र जीतकर, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में ईरान के लिए एक और गौरव अर्जित करने में सफलता प्राप्त की। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।