हिंसाप्रेम की क़ीमत सभी को चुकानी पड़ती हैः ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि समस्याओं को सैन्य मार्गों से हल नहीं किया जा सकता।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को ओस्लो फ़ोरम के अवसार पर यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी और नाॅर्वे के विदेशमंत्री के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि आज संसार में किसी भी वार्ता में जीतने और हारने वाला नहीं होता। उन्होंने कहा कि सैन्य मार्ग से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता बल्कि राजनैतिक मार्गों से उन्हें हल करने की कोशिश की जानी चाहिए। ज़रीफ़ ने ईरान की परमाणु वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों ने अतीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में ग़लत नीतियां अपनाईं और निराधार आरोप लगाकर उसपर कड़े प्रतिबंध लगाए।
इस अवसर पर यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी फ़ेड्रीका मोगरीनी ने कहा कि संसार मे शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए वार्ता का सहारा लिया जाना चाहिए ताकि सभी लोगों को शांति में ही अपने हित दिखाई दें। उन्होंने सीरिया संकट के समाधान के लिए हो रही वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि सभी को इस देश में शांति स्थापना के लिए प्रयास करना चाहिए। (HN)