जेसीपीओए के क्रियान्वयन में रुकावटों को दूर किया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i14698-जेसीपीओए_के_क्रियान्वयन_में_रुकावटों_को_दूर_किया_जाएः_ईरान
ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता में जेसीपीओए के क्रियान्वयन और अपने-अपने वचनों पर अमल के मुद्दे की समीक्षा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१६ १०:४१ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के क्रियान्वयन में रुकावटों को दूर किया जाएः ईरान

ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता में जेसीपीओए के क्रियान्वयन और अपने-अपने वचनों पर अमल के मुद्दे की समीक्षा की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और जाॅन कैरी ने बुधवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में रेडिसन ब्लू होटल में वार्ता की।

श्री ज़रीफ़ ने मंगलवार को ओसलो फ़ोरम 2016 की बैठक के दौरान यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेडरिका मोगरेनी से वार्ता की थी। इस प्रकार ईरान के उप विदेशमंत्रियों सैयद अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवानची ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख की सहायक हेल्गा श्मिद से भेंटवार्ता की थी। इन वार्ताओं में बातचीत का मुख्य केन्द्र, ईरानी बैंको से लेनदेन में मौजूद रुकावटों को दूर करने के लिए अपने वादों पर अमल करना था।

 

यह एेसी स्थिति में है कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन से ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंध समाप्त कर दिए गये और ईरान से लेनदेन के क्षेत्र में पश्चिमी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिबंधों के कारण शंकाएं अब भी मौजूद हैं। (ak)