पड़ोसी देशों को ईरान की मदद जारी रहेगीः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i14743-पड़ोसी_देशों_को_ईरान_की_मदद_जारी_रहेगीः_रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए ईरान की ओर से पड़ोसी देशों की सहायता के जारी रहने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१६ १४:३२ Asia/Kolkata
  • पड़ोसी देशों को ईरान की मदद जारी रहेगीः रूहानी

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए ईरान की ओर से पड़ोसी देशों की सहायता के जारी रहने पर बल दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तीनों पालिकाओं के प्रमुखों के साथ बैठक में यह बयान करे हुए कि राष्ट्रों को स्वयं अपनी स्वाधीनता, सुरक्षा और स्थिरता से भलिभांति लाभ उठाना चाहिए, कहा कि तेहरान की ओर से अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों की सहायता का क्रम जारी रहेगा।

 

डाक्टर हसन रूहानी ने तीनों पालिकाओं के प्रमुख की बैठक में क्षेत्रीय परिवर्तनों की समीक्षा की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र की स्थिति सही नहीं है और जनसंहार जारी है और आतंकवादी अपने अमानवीय कृत्य जारी रखे हुए हैं और इन परिस्थितियों में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की विश्वसनीय प्रतिदिन कम हो रही है।

राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि संयुक्त राष्ट्र संघ पर बच्चों के अधिकारों के हननकर्ताओं की सूची से एक देश की ओर दबाव और वित्तीय सहायता रोकने की धमकी के बाद उसका नाम निकाले जाने से पता चलता है कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का अब वह स्थान नहीं रह गया है जो अतीत में था।

 

डाक्टर हसन रूहानी ने आशा व्यक्त की है कि सीरिया और इराक़ में जल्दी शांति व स्थिरता की स्थापना हो और इन क्षेत्रों से आतंकियों का सफ़ाया हो जाएगा। ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति रूहानी, संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी और न्यापालिका प्रमुख सादिक़ आमुली लारीजानी ने क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया। (AK)