बर्लिन में ईरानी कालीन की भव्यता प्रदर्शित
-
बर्लिन में ईरानी कालीन की भव्यता प्रदर्शित
दूसरा "ईरानी कालीन कला" प्रदर्शनी, जर्मनी में रहने वाले कई राजनयिकों और ईरान की संस्कृति व कला के प्रशंसकों की उपस्थिति में बर्लिन में इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास में उद्घाटित हुआ।
पार्सटुडे के अनुसार यह प्रदर्शनी गुरुवार को जर्मनी में इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास ईरान के राष्ट्रीय कालीन केंद्र तथा इस देश में कालीन क्षेत्र के कई व्यापारियों और सक्रियकर्ताओं के सहयोग से उद्घाटित हुई जिसमें विविध डिज़ाइनों, नक़्शों और रंगों वाले हस्तनिर्मित ईरानी कालीनों का संग्रह दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उद्घाटन समारोह में जर्मनी में इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत मजीद नीली ने इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ईरान की कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा: "ईरानी कालीन केवल एक व्यापारिक वस्तु नहीं है, बल्कि ईरान की पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की एक झलक तथा सौंदर्य, धैर्य, दृढ़ता और आशा का प्रतीक है; वे विशेषताएँ जिन्होंने इतिहास के दौरान ईरानी राष्ट्र को अत्याचार और लालच के विरुद्ध खड़े रहने तथा कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति दी है।"
उन्होंने ईरान में कालीन बुनाई की कला की गहरी ऐतिहासिक और सभ्यतागत जड़ों की ओर संकेत करते हुए कहा: "ईरानी कालीन ईरान की प्राचीन और समृद्ध सभ्यता का केवल एक अंश है। यह आश्चर्यजनक है कि अमेरिकी युद्ध-उन्मादी ऐसी सभ्यता को नष्ट करने का सपना देखते हैं; एक सपना जिसकी विफलता इतिहास ने बार-बार दिखाई है और भविष्य में भी यह असफलता के लिए अभिशप्त है।" mm