होर्मुज़ जलडमरूमध्य में असफलता के बाद अमेरिकी सेना की दुर्दशा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147748-होर्मुज़_जलडमरूमध्य_में_असफलता_के_बाद_अमेरिकी_सेना_की_दुर्दशा
पार्स टुडे – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा: होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में अमेरिकी बेड़े की असफ़लता ने ट्रंप को तस्करी की ओर मुड़ने पर मजबूर कर दिया है, यह ऐसी हार है जो अमेरिकी सेना के इतिहास में अभूतपूर्व है।
(last modified 2026-10-12T08:10:46+00:00 )
Oct १२, २०२६ १३:०३ Asia/Kolkata
  • मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव
    मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव

पार्स टुडे – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा: होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में अमेरिकी बेड़े की असफ़लता ने ट्रंप को तस्करी की ओर मुड़ने पर मजबूर कर दिया है, यह ऐसी हार है जो अमेरिकी सेना के इतिहास में अभूतपूर्व है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई ने साइबर स्पेस में एक संदेश प्रकाशित करते हुए लिखा: ट्रंप, जिन्होंने ईरान को जीतने के भ्रम में, नेतन्याहू के धोखे में आकर मानव इतिहास के सबसे मूर्खतापूर्ण युद्धों में से एक को शुरू किया, अब होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने में अमेरिकी बेड़े की असफ़लता के बाद तस्करी की ओर मुड़ गए हैं। अमेरिकी सेना इससे पहले कभी ऐसी दुर्दशा का शिकार नहीं हुई थी! mm