फ़ल्लूजा की आज़ादी से दाइश का पतन शुरु, बरुजर्दी
ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने इराक़ के फ़ल्लूजा शहर की आज़ादी को तकफ़ीरी आतंकवादियों के पतन का आरंभ कहा है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने समाचार एजेंसी इस्ना से बातचीत में, इराक़ी सैनिकों की हालिया सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि फ़ल्लूजा की आज़ादी दाइश के पतन का आरंभ है और अमरीका व उसके घटकों की नीतियों की विफलता के अर्थ में है।
इसी प्रकार अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने बहरैन की हालिया घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि बहरैन में उन देशों के समर्थन से तानाशाही जारी है जो देश प्रजातांत्र व मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शासन व्यवस्था को चुनने के अधिकार को मान्यता हासिल है किन्तु बहरैन में इस मूल अधिकार की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों में ख़ासतौर पर सऊदी अरब, बहरैन की प्रदर्शन कर रही निहत्थी जनता से मुक़ाबले के लिए बहरैनी शासन को भारी हथियार दे रहा है।
ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि अत्याचार ज़्यादा दिनों तक बाक़ी नहीं रहता क्योंकि अगर अत्याचार का नतीजा अच्छा होता तो 60 साल के बाद भी अतिग्रणहकारी ज़ायोनी शासन शांति व स्थिरता का आभास करता इसलिए जिस स्तर पर वे प्रजातंत्र का विरोध करेंगे उसी स्तर पर वे कमज़ोर होते जाएंगे। (MAQ/N)