विदेशमंत्री पेरिस के लिए रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i15385-विदेशमंत्री_पेरिस_के_लिए_रवाना
ईरान के विदेशमंत्री मंगलवार को अपनी दो दिवसीय पेरिस यात्रा के लिए रवाना हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१६ १३:५९ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री पेरिस के लिए रवाना

ईरान के विदेशमंत्री मंगलवार को अपनी दो दिवसीय पेरिस यात्रा के लिए रवाना हो गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ अपने फ़्रांसीसी समकक्ष जान मार्क आरो के निमंत्रण पर फ़्रांस का दौरा कर रहे हैं। विदेशमंत्री का यह पहला आधिकारिक पेरिस दौरा हो रहा है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ इस देश की यात्रा के दौरान इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार, क्षेत्रीय परिवर्तनों तथा प्रतिबंधों के बाद ईरान के माहौल पर चर्चा करेंगे।

जेसीपीओए के क्रियान्वयन के बाद फ़्रांस के पूर्व विदेशमंत्री लाॅरेन फ़ैब्यूस की उपस्थिति में ईरान और फ़्रांस के कूटनयिकों ने 29 जुलाई 2015 को यात्राएं की थीं जिसमें ईरान के विदेशमंत्री के निमंत्रण पर एक उच्च राजनैतिक प्रतिनिधि मंडल ने ईरान का दौरा किया। (AK)