ईरानः तबरेज़ में जासूसों की गिरफ्तारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i15532-ईरानः_तबरेज़_में_जासूसों_की_गिरफ्तारी
ईरान के तबरेज़ नगर में दूसरे देशों के लिए जासूसी करने वालों को गिरफ्तार किया गया है ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१६ २१:४९ Asia/Kolkata
  • ईरानी कमांडोज़ ने हालिया दिनों में आतंकवादी कार्यवाही की कोशिश को नाकाम बना दिया था।
    ईरानी कमांडोज़ ने हालिया दिनों में आतंकवादी कार्यवाही की कोशिश को नाकाम बना दिया था।

ईरान के तबरेज़ नगर में दूसरे देशों के लिए जासूसी करने वालों को गिरफ्तार किया गया है ।

ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रान्त के अदालती अधिकारियों ने बताया है कि छे सदस्यीय टीम के लोग ईरान की गुप्त सैन्य व आर्थिक जानकारियां एकत्रित करके इस्लामी गणतंत्र ईरान के शत्रुओं को देते थे।

इस रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने इस संदर्भ में अभी तक अधिक जानकारी नहीं दी है।

याद रहे हालिया दिनों में ईरान में आंतरिक रूप से अशांति फैलाने की कई कोशिशों को नाकाम बना दिया गया है।

अभी कुछ पहले ही ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था कि तेहरान सहित कई नगरों में आतंकवादी कार्यवाहियों की योजना को विफल बना दिया गया और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (Q.A.)