अन्य देशों से परमाणु सहयोग के लिए कोई सीमा नहीं हैः ईरान
ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि परमाणु समझौते ने ईरान और अन्य देशों के बीच परमाणु सहयोग से नहीं रोका है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के उप प्रमुख कमाल दहक़ानी फ़ीरोज़ाबादी ने ईरान में 100 मेगावाॅट का बिजलीघर बनाने के चीन के प्रस्ताव की ओर संकेत करते हुए कहा कि संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए में ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को किसी भी रूप में सीमित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान, हर उस देश से परमाणु सहयोग कर सकता है जो परमाणु प्रतिष्ठान बनाने में रुचि रखता हो।
उन्होंने कहा कि ईरान इससे पहले भी बल देकर कह चुका है कि वह उपचार, औषधि व बिजली उत्पादन के क्षेत्र में परमाणु गतिविधियों का इच्छुक है अतः जो देश भी इन क्षेत्रों में ईरान से सहयोग में रुचि रखता है, तेहरान उसका स्वागत करेगा। (HN)