ईरान अपनी सुरक्षा में सक्षम हैः जनरल रमज़ान शरीफ़
ईरान को लक्ष्य बनाने की आतंकवादियों की कोशिशें विफल रहेंगी।
इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान में शांति को लक्ष्य बनाकर की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाहियां सफल नहीं होने पाएंगी।
ब्रिगेडियर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि सीरिया और इराक़ में अपनी विफलताओं का बदला लेने के उद्दे्श्य से कुछ देशों द्वारा ईरान में आतंकवादियों के माध्यम से अशांति उत्पन्न कराने के प्रयास विफल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ईरान के अन्य नगरों की भांति उसके सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति पाई जाती है। ब्रिगेडियर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि हम अपनी सीमाओं पर पैनी नज़र रखते हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश ने कुछ यूरोपीय देशों को हमले की धमकी दी और कुछ जगहों पर वह हमले करने में कामयाब भी रहा। उन्होंने बताया कि हमने दाइश के कई आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है जिसके बाद अब उनके षडयंत्रों पर पानी फिर गया।