ईरान में शांति व सुरक्षा, न्यायपालिका के प्रयास का परिणाम
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी जनता में शांति व सुरक्षा को न्यायपालिका के प्रयासों का परिणाम बताया है।
इस्लामी गतणंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को न्यायपालिका सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायपालिका की पारदर्शिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में उस समय तक शांति स्थापित नहीं हो सकती जबतक उस देश की जनता, दुश्मनी के समापन, अपराधियों के विरुद्ध अभियान और समाज मेंं न्याय की स्थापना में निष्पक्ष न्यायपालिका के अंतर्गत हो। राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आर्थिक सुरक्षा भी न्यायपालिका पर विश्वास का परिणाम है, कहा कि विदेश से यदि कोई पूंजी निवेशक ईरान आता है तो वह ईरान में न्यायप्रिय और पारदर्शी न्यायपालिका पर विश्वास के कारण है।
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान की न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख आयतुल्लाह शहीद मुहम्मद हुसैन बेहिश्ती को श्रद्धांजलि पेश करते हुए कहा कि ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद और धर्मगुरूओं के इतिहास में नयी न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह शहीद बहिश्ती एक उदाहरणीय व्यक्ति थे। (AK)