इराक़ में ईरान की भूमिका सहायकः कैरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16129-इराक़_में_ईरान_की_भूमिका_सहायकः_कैरी
अमरीका के विदेश मंत्री जान कैरी भी इराक़ में तकफ़ीरी आतंकियों के विरुद्ध लड़ाई में ईरान की भूमिका की प्रशंसा करने पर मजबूर हो गए। कैरी ने मंगलवार को कोलोराडो में एक समारोह में कहा कि दाइश के विरुद्ध लड़ाई में ईरान की भूमिका सहायक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१६ ०४:१३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में ईरान की भूमिका सहायकः कैरी

अमरीका के विदेश मंत्री जान कैरी भी इराक़ में तकफ़ीरी आतंकियों के विरुद्ध लड़ाई में ईरान की भूमिका की प्रशंसा करने पर मजबूर हो गए। कैरी ने मंगलवार को कोलोराडो में एक समारोह में कहा कि दाइश के विरुद्ध लड़ाई में ईरान की भूमिका सहायक है।

केरी से सवाल पूछा गया था कि इराक़ में ईरान की भूमिका सहायक है या हानिकारक है। कैरी ने कहा कि सब जानते हैं कि ईरान से हमारे चैलेंजेज़ हैं जिनके बारे में हम काम कर रहे हैं लेकिन मैं आपसे यह कह सकता हूं कि कई आयामों से ईरान इराक़ में सहायक है, ईरानियों का ध्यान स्पष्ट रूप से दाइश पर केन्द्रित है इस तरह उनके साथ हमारे संयुक्त हित हैं।

अमरीका ने इराक़ में ईरान की भूमिका को सहायक माना है लेकिन यह ज़मीनी सच्चाई है कि अमरीका इराक़ सहित पूरे क्षेत्र में विध्वंसकारी भूमिका निभा रहा है। अमरीका का सबसे ख़तरनाक खेल यह है कि वह आतंकी संगठनों को हथियार के रूप में प्रयोग करता है और कभी यह नहीं चाहता कि आतंकी संगठनों का पूर्ण रूप से सफ़ाया हो जाए।