ईरान लगातार बढ़ा रहा है निर्यात
Jun २९, २०१६ ०४:२१ Asia/Kolkata
ईरान का तेल का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। भारत की तेल कंपनी एस्सार ने ईरान से इस साल मई महीने में पिछले साल मई महीने की तुलना में 49 दशमलव 7 प्रतिशत अधिक तेल ख़रीदा है।
एस्सार ने मई महीने में 1 लाख 87 हज़ार 300 बैरल प्रतिदिन की दर से ईरान से तेल ख़रीदा है। वर्ष 2016 के शुरु के पांच महीनों में एस्सार कंपनी का ईरान से तेल आयात औसतन 1 लाख 49 हज़ार 500 बैरल प्रतिदिन रहा है।
भारत की नहीं अन्य देशों के लिए भी ईरान से तेल व अन्य वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है। ईरान से पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ईरान से तेल व अन्य वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि की आशा थी।
टैग्स