विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया जाएः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने विश्व क़ुद्स दिवस के महत्व का उल्लेख करते हुए इस अवसर पर आयोजित रैलियों में ईरान सहित पूरे विश्व के मुसलमानों से व्यापक स्तर पर भाग लेने की अपील की है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में यह अपील की। उन्होंने ईरानी राष्ट्र सहित पूरी दुनिया के मुसमलानों से विश्व क़ुद्स दिवस की रैली में व्यापक स्तर पर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस साल फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के अधिकारों की रक्षा और पवित्र क़ुद्स की आज़ादी के समारोह में ईरान सहित अन्य इस्लामी देशों की जनता की भव्य उपस्थिति नज़र आएगी।
उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र, स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की आवाज़ पर फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के समर्थन में जो लगभग 70 साल से बेघर है, क़ुद्स दिवस पर सड़कों व मैदानों से जुमे की नमाज़ के स्थल की ओर मार्च करके दुनिया के अत्याचारग्रस्तों विशेषकर फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति अपने समर्थन से दुनिया वालों को अवगत कराएगा।
ईरानी राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि क्षेत्र में झड़पों का लक्ष्य लगभग 70 साल से फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण के मामले से ध्यान को हटाना है, कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस पर हम अपनी आवाज़ से फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति एकता व समर्थन को दर्शाएंगे।
उन्होंने कहा कि दुनिया के मुसलमान फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता का पूरी दृढ़ता के साथ समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के प्रति समर्थन को ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण से क़ुद्स को आज़ाद कराने का मार्ग बताया। (MAQ/N)