राष्ट्रपति ने दिया जनता की मांगों को पूरा करने पर बल
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि तीनों पालिकाओं के सहयोग से जनता की मांगों को पूरा किया जा सकता है।
डा. हसन रूहानी ने कहा है कि जनता की मांगों का पूरा करना हमारी प्रामिकता है।
उन्होंने रविवार की रात सरकार और संसद की संयुक्त बैठक में कहा कि आर्थिक विकास और युवाओं के लिए रोज़गार सृजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देश की सभी संस्थाओं को मिलकर काम करना चाहिए।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों की तुलना में हम वर्तमान स्थिति से अच्छी स्थिति में हो सकते थे। उन्होंने कहा कि 8 प्रतिशत तक विकास की पहुंच, मुद्रा स्फीति एवं बेकारी को दस प्रतिशत से कम करना और देशी एवं विदेशी पूंजीनिवेश जैसे काम असंभव या बहुत कठिन नहीं हैं।
राष्ट्रपति ने 20 वर्षीय योजना की स्वीकृति के अवसर पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन की ओर संकेत करते हुए कहा कि देश की 10 वर्षों की विकास दर 3 प्रतिशत से कम रही है और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने तथा मुद्रा स्फ़ीति की दर को रोकने के क्षेत्र मेें भी कोई विशेष सफलता नहीं मिली है।
राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि परमाणु वार्ता का प्रमुख उद्देश्य, आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक क़दम उठाना था।