पूरी क्षमता से अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों की रक्षा करेंगेः रूहानी
डा. हसन रूहानी ने विश्व में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आतंकवाद को पूरे विश्व के लिए अभिशाप बताया है।
बुधवार को तेहरान में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और शासन व्यवस्था के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि अब यह बात इस्लामी देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों को समझ लेनी चाहिए कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म है और न ही सीमा।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि वे लोग जो यह एक समय आतंकवादी गुटों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग कर रहे थे अब वे निश्चित रूप में समझ गए होंगे कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए गंभीर ख़तरा है।
उन्होंने कहा कि इस्लामी जगत की समस्याओं के मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान, न तो अपनी आंखें बंद करेगा और न ही हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा।
उन्होंने कहा कि हम अत्याचार ग्रस्त राष्ट्रों की सहायता करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि हम पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पवित्र परिजनों के रौज़ों की सुरक्षा करने वालों के साथ हैं और रहेंगे।