आतंकवादियों से झड़प में सुरक्षाबल शहीद
Jul ०६, २०१६ १५:५५ Asia/Kolkata
आतंकवादियों के साथ झड़प में इस्लामी गणतंत्र ईरान के 4 सीमा सुरक्षाबल शहीद हो गए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार दक्षिण पूर्वी ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के जकीगू क्षेत्र में ईरानी सीमा सुरक्षाबलों और आतंकी गुटों के साथ झड़प के दौरान कम से कम 4 जवान शहीद हो गए।
ज्ञात रहे कि पिछेल एक महीने के दौरान ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों पर साम्राज्यवाद समर्थित आतंकवादियों की गतिविधियां बहुत तेज़ी से बढ़ी हैं। इस दौरान कई आतंकवादियों को मार गिराया गया।
टैग्स