अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में कॅालोनी निर्माण रोका जाए, ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इस्राईल की ओर अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में काॅलोनी निर्माण को तत्काल रोके जाने की मांग की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने गुरुवार को अपने एक बयान में अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में कॅालोनी निर्माण पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों का खुल उल्लंघन बताया।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ज़ायोनी शासन द्वारा पुनः कॅालोनी निर्माण, अंतरराष्ट्रीय नियमों का मज़ाक़ उड़ाना है इस लिए इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान एक बार फिर जागती अंतरात्माओं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का आह्वान करता है कि वह पीड़ित व अत्याचार ग्रस्त फिलिस्तीनियों के दुखों को कम करने का प्रयास करे। (Q.A.)