इराक़ हमले के लिए पश्चिमी देशों पर मुक़द्दमा चलाया जाए, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16999-इराक़_हमले_के_लिए_पश्चिमी_देशों_पर_मुक़द्दमा_चलाया_जाए_ईरान
ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इराक़ में सामूहिक विनाश के हथियारों के दावे के झूठ होने के बारे में पहले से पता होने की ब्रिटेन की तरफ से स्वीकारोक्ति बहुत महत्वपूर्ण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ २२:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़ हमले के लिए पश्चिमी देशों पर मुक़द्दमा चलाया जाए, ईरान

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इराक़ में सामूहिक विनाश के हथियारों के दावे के झूठ होने के बारे में पहले से पता होने की ब्रिटेन की तरफ से स्वीकारोक्ति बहुत महत्वपूर्ण है।

अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने एक इन्टरव्यू में कहा कि इराक में सामूहिक विनाश के हथियारों की मौजूदगी के दावे का झूठ होना आरंभ से ही स्पष्ट था।

याद रहे इराक़ पर हमले में ब्रिटेन की भागीदारी के विभिन्न आयामों की जांच करने वाली ब्रिटिश कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि इस युद्ध में ब्रिटेन की भागीदारी एक गलती थी और इराक में सामूहिक विनाश के हथियारों का दावा झूठ था।

अमरीका और ब्रिटेन सहित उसके घटक देशों ने इराक में सामूहिक हथियारों की उपस्थिति के बहाने इस देश पर आक्रमण किया किया ।

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि पहले दिन से ही स्पष्ट था कि अमरीका और उसके घटक देशों ने, इराक में ऊर्जा के असीम भंडारों पर क़ब्ज़े के लिए यह योजना बनायी थी और इस देश में सामूहिक विनाश के हथियारों की मौजूदगी एक बहाना मात्र थी।

उन्होंने कहा कि इस हमले के नतीजे में जिस प्रकार से इराकी नागरिकों का जनसंहार हुआ है और जिस प्रकार के अपराध किये गये हैं उन सब की ज़िम्मेदारी अमरीका और उसके घटकों पर है और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इराक की सरकार अंतरराष्ट्रीय संगठनों में इस मामले को उठा सकती है।(Q.A.)