धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमला शर्मनाक,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17038-धार्मिक_स्थलों_पर_आतंकी_हमला_शर्मनाक
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत की ज़ियारतगाह के भीतर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१६ १३:२५ Asia/Kolkata
  • धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमला शर्मनाक,

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत की ज़ियारतगाह के भीतर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार को उत्तरी इराक़ के बलद क्षेत्र में हुए हमले की निंदा करते हुए धार्मिक स्थलों और तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमलों को शर्मनाक बताया। प्रवक्ता ने आतंकी हमलों की भेंट चढ़ने वालों के परिजनों से सहृदयता जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तकफ़ीरी आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

 

यह भी पढ़ें: बग़दाद के कई सुरक्षा अधिकारी बर्ख़ास्त

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात तीन आतंकियों ने शीया समुदाय के दसवें इमाम हज़रत इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम के पुत्र हज़रत मुहम्मद बिन अली के मज़ार में धमाका कर दिया जिसमें 35 दर्शनार्थी शहीद और 65 घायल हो गए।

हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की है।

फ़ल्लूजा में आतंकी संगठन की भारी पराजय के बाद आतंकी तत्वों में आक्रोश पाया जाता है और वह आम नागरिकों पर हमले कर रहे हैं।