इराक़ और सीरिया का समर्थन एवं सहायता जारी रहेगीः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17275-इराक़_और_सीरिया_का_समर्थन_एवं_सहायता_जारी_रहेगीः_ईरान
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि आतंकवाद का ख़तरा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाने तक ईरान, इराक़ और सीरिया के साथ सैन्य परामर्श और इस संबंध में सहयोग जारी रखेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१६ १४:३१ Asia/Kolkata
  • इराक़ और सीरिया का समर्थन एवं सहायता जारी रहेगीः ईरान

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि आतंकवाद का ख़तरा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाने तक ईरान, इराक़ और सीरिया के साथ सैन्य परामर्श और इस संबंध में सहयोग जारी रखेगा।

अली शमख़ानी ने रविवार को तेहरान में इराक़ की सुप्रीम काउंसिल के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम से मुलाक़ात में आतंकियों के क़ब्ज़े से फल्लूजा की स्वतंत्रता पर बधाई पेश की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और स्थानीय क्षमताओं से लाभ उठाने का सफल अनुभव ही आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध विशेषकर इस समय मूसिल की स्वतंत्रता का बेहतरीन रास्ता है।

उनका कहना था कि दाइश की आतंकी कार्यवाहियां और भयंकर धमाके, आतंकियों की विफलता और उनके असहाय होने का चिन्ह है। उन्होंने कहा कि इन आतंकी कार्यवाहियों के परिणाम, स्वयं आतंकियों और उनके समर्थकों को भुगतने पड़ेंगे।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि एक एेसे समय में जब अमरीका और उसके घटक, इराक़ तथा सीरिया में आतंकवादियों का मुक़ाबला करने के बहाने अपनी सात वर्षीय योजना के अंतर्गत इन देशों में अपनी ग़ैर क़ानूनी उपस्थिति का औचित्य पेश करने का प्रयास कर रहे थे, इराक़ी सेना और जनता की क्षमताओं ने सिद्ध कर दिया कि वह अपने ही दम पर दाइश का सफ़ाया कर सकती है।

इस मुलाक़ाता में इराक़ की सुप्रिम काउंसिल के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम ने भी इराक़ की ताज़ा राजनैतिक स्थिति और आतंकवादियों के विरुद्ध जारी युद्ध के बारे में रिपोर्ट पेश की। उन्होंने आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में इराक़ की सहायता के बारे में ईरान का आभार व्यक्त किया। (AK)